चुनावों के नतीजों के आने के बाद अब सबकी निगाहें क्रिकेट के मैदान में अटकी हुई हैं। जी हां दरअसल 9 जून को न्यूयॉर्क के नैसो काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला होना है। ये मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना है। जिसको लेकर फैंस के साथ ही भारतीय टीम भी काफी जोश में नजर आ रही है। वहीं इस मैच से पहले ही टीम इंडिया ने आयरलैंड को आसानी से हराकर पाकिस्तान के लिए चेतावनी जारी कर दी थी। अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बयान ने साफ कर दिया है कि ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
फैंस की तरह टीम इंडिया भी बेहद उत्साहित
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार आगाज किया है। वॉर्म-अप मैच में फॉर्म में वापसी के संकेत देने वाले पंड्या ने टीम के पहले मैच में भी यही अंदाज जारी रखा और आयरलैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को बड़ी आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत में तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर ढेर कर दिया। हार्दिक पंड्या ने खुद सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने तो 3 ओवरों में सिर्फ 6 रन ही खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज ने भी कमाल किया। अच्छी शुरुआत के बाद अब हर किसी को इंतजार है 9 जून का, जब भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। फैंस की तरह टीम इंडिया भी इसके लिए उत्साहित है और हार्दिक पंड्या ने तो सीधे-सीधे शिकार करने का ऐलान कर दिया है।
"टीम का एक ही लक्ष्य, मैदान पर शिकार करना"
आयरलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया का पूरा फोकस अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टक्कर पर है, जिस पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी। ये मैच भी न्यूयॉर्क में ही होना है, ऐसे में टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ वाला प्रदर्शन ही पाकिस्तान के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी और टीम के उप-कप्तान हार्दिक ने तो इसका ऐलान भी कर दिया है। BCCI की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में हार्दिक ने कहा कि उस मैच में सभी खिलाड़ी अच्छा डिसिप्लिन दिखाना चाहेंगे और टीम के सामने सिर्फ एक ही लक्ष्य रहेगा कि मैदान पर जाकर शिकार करें। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली यादगार जीत के हीरो में से एक रहे हार्दिक ने कहा कि ये मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक रहता है और खिलाड़ी भी इसके लिए उत्साहित रहते हैं लेकिन फैंस का जोश कई गुना ज्यादा और शानदार रहता है। उन्होंने कहा कि टीम के होटल में ही इस मुकाबले का माहौल बन जाता है, इसलिए वो इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं और टीम अगर दमदार प्रदर्शन करती है तो ये उनके लिए एक और शानदार दिन रहेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025