लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली अपने कुछ सहयोगियों के साथ शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली ने पार्टी पर अनदेखी करने का आरोप भी लगाया था। लवली ने कहा था कि पार्टी हाईकमान कई चीजों पर बिना उनसे पूछे फैसला ले रही है। अरविंदर सिंह लवली 4 बार के विधायक और 2 बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने पिछले साल उन्हें दिल्ली कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी। कांग्रेस पार्टी के फैसलों से नाराज लवली ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। लवली के साथ चार बार के विधायक और दो बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री रहे राजकुमार चौहान और दो बार विधायक और कांग्रेस के पूर्व सचिव नसीब सिंह, पूर्व विधायक नीरज बसोया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित मालिक भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।
लवली ने अपने इस्तीफे में जाहिर की थी नाराजगी
लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में कहा था कि जिस आम आदमी पार्टी के कई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उन्हीं के साथ गठबंधन कर लिया है जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी किया था। लवली ने आगे कहा था कि वो अब पार्टी के कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा नहीं कर सकते हैं। इसलिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस के पूर्व नेता ने आगे कहा था कि एआईसीसी के पूर्व प्रमुख के निर्देश पर मैं संदीप दीक्षित और सुभाष चोपड़ा के साथ उस दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गए थे जिस दिन उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उन्होंने कहा कि एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी महासचिव दिल्ली यूनिट में उनकी ओर से की जा रही नियुक्तियों को मंजूरी नहीं दे रहे थे।
1990 में लवली को दिल्ली युवा कांग्रेस के महासचिव बनाया गया था
दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एसजीटीबी खालसा कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अपने कॉलेज के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय थे। बाद में 1990 में उन्हें दिल्ली युवा कांग्रेस के महासचिव बनाया गया। फिर 1992 से 1996 तक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के महासचिव के रूप में कार्य किया। लवली करीब 30 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। अरविंदर सिंह लवली 2017 में दिल्ली में नगर निगम चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हो गए थे। हालांकि, तब वो बीजेपी में ज्यादा दिन तक रह नहीं पाए थे और फिर से 10-12 महीने में ही उन्होंने फिर से घर वापसी कर ली थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में वे पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में भी उतरे थे। हालांकि, तब उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब सात साल के बाद फिर से वह बीजेपी में शामिल हो गये हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025