Noida: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा चुनाव-2024 में डॉ. महेश शर्मा का नाम घोषित किया गया है। डॉ. महेश शर्मा को बीजेपी ने चौथी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। पहली लिस्ट में भाजपा के 195 नेताओं के नाम शामिल है, जो सांसद का चुनाव लड़ेंगे। इनमें से 51 नेता उत्तर प्रदेश के हैं। उत्तर प्रदेश में टोटल 80 लोकसभा सीट है, जिनमें से अभी 51 लोकसभा सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा हो गई है।
बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम
Noida: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को चौथी लिस्ट में 6 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि गौतमबुद्धनगर से अभी तक उम्मीदवार फाइनल नहीं हो सका है। इसको लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज़िला गौतम बुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी को फाइनल करने के लिए ज़िले के नेताओं की साथ लखनऊ मुख्यालय में मंथन किया। जिसमें जिले के कई सपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
जल्द ही उम्मीदवार होगा घोषित
नोएडा से पहुंचे समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अतुल यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। जल्द ही गौतम बुद्ध नगर की लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। अतुल यादव ने बताया कि हमारे नेता अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून भरा है। हम अभी से ही गौतमबुद्ध नगर की सीट पर तैयारी में जुट गए हैं और हमें लोकसभा सीट के लिए मजबूती से काम करना है। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कोई मजबूत प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी के सामने उतर जाए।
तीन नेता कर रहे टिकट के लिए दावा
वहीं, गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के दावेदार राहुल अवाना, जगदीश शर्मा, महेंद्र नागर है, जो टिकट की लगातार मांग कर रहे हैं। वहीं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर अपना प्रत्याशी उतार सकती है।
लखनऊ में अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
बता दें कि अभी तक लगातार दो बार से भाजपा के सांसद महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर की सीट पर कब्जा है। तीसरी बार भी शर्मा को भाजपा से टिकट मिला है। अब समाजवादी पार्टी पूरी तरह से गौतम बुद्ध नगर की लोकसभा सीट के लिए गंभीर नजर आ रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव ने खुद लखनऊ में बैठक की है।
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा को जिताने के लिए लगातार बड़े नेता यहां जनसभा करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार यानी 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महेश शर्म के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिसाहडा में होगी जनसभा
दादरी बिसाहडा में आयोजित होने वाली जनसभा में रक्षा मंत्री के साथ भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा भी संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि लोकसभा गौतमबुधनगर के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के जनसमर्थन विशाल रैली को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। जिसमे हज़ारों की संख्या में क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे । जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
इसी कड़ी में कार्यक्रम स्थल का लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स सेवानन्द शर्मा, मनोज शिसोदिया, कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, राज नागर, गुरूदेव भाटी, विचित्र तोमर, मनीष भाटी, अशोक भाटी, अशोक रावल समेत कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025