Noida: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर दबदबा रखने वाली बहुजन समाज पार्टी ने इस बार पूर्व विधायक ठाकुर राजेंद्र सोलंकी पर दांव खेला है। हालांकि अभी तक बसपा की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भाजपा ने डॉ. महेश शर्मा को हैट्रिक लगाने मैदान में पहले ही उतार चुकी है। समाजवादी पार्टी इस सीट पर दो बार उम्मीदवारों की घोषणा की है। फिलहाल अभी सपा से राहुल अवाना मैदान में हैं। आइए जानते हैं कि कभी बसपा के झोली में रही यह सीट आखिर हाथ से फिसलती रही। क्या इस बार भी टक्कर दे पाएगी।
नोएडा सीट पर पहली बार बसपा के सांसद बने थे महेंद्र नागर
बता दें कि परिसीमन के बाद खुर्जा (सुरक्षित) सीट से बदलकर जब 2008 गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट सामान्य हुई तो बसपा के टिकट पर ही यहां से सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बने थे। इसके बाद नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बाहरी वोटरों के कारण इस सीट पर भाजपा का दबदबा कायम होता गया। इसलिए भाजपा ने फिर सांसद डॉ. महेश शर्मा पर भरोसा जताया है।
लगातार दो बार दूसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी
बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा को 31.08 प्रतिशत मत ही मिले थे। जबकि सुरेंद्र नागर ने 33.24 प्रतिशत मत हासिल कर 15,709 मतों से जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के महेश शर्मा 50 प्रतिशत वोट पाकर सांसद बने। इसके बाद 2019 में 59.64 प्रतिशत पाकर फिर से महेश शर्मा जीते। इस चुनाव में महेश शर्मा ने बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर को 3,36,922 वोटों से हराया था। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अरविन्द कुमार सिंह सिर्फ 42,077 यानि 3.02 वोट ही मिले थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025