जनपद गौतम बुद्ध नगर की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और भारत सरकार व प्रदेश सरकार के सौजन्य से संचालित की जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलैक्ट्रेट के सभागार में जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैंकर्स की बैठक की। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये डीएम ने कहा कि जनपद की आर्थिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में जनपद के सभी बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी बैंकर्स उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार और भारत सरकार के सौजन्य से संचालित की जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। ताकि जनपद गौतम बुद्ध नगर की आर्थिक व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ सके।
बैकर्स इन बातों का रखे खास ध्यान
जिलाधिकारी ने कम रेशों के लिए क्या कहा?

जिला अधिकारी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में समीक्षा करते हुए पाया कि जनपद का सीडी रेशों गत तिमाही 65.21 प्रतिशत रहा, जिसके लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के कार्यो की सराहना भी की। साथ ही कहा कि कई बैंक ब्रान्चों का सीडी रेशों 60 प्रतिशत बहुत कम आ रहा है। इस संबंध में उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि जिन बैंकर्स का सीडी रेशों कम है उनके संबंध में उनके रीजनल मैनेजर को जिला प्रशासन की ओर से पत्र भेजा जाए। इसी प्रकार उन्होंने फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने ओडीओपी योजना में भी सभी बैंकर्स के द्वारा लंबित प्रकरणों को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ जन सामान्य को प्राप्त हो सके।
योजनाओं की होर्डिंग-बैनर से प्रचार-प्रसार की कही बात

साथ ही वित्तीय समावेश से संबंधित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के संबंध में बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बैंकों में आने वाले ग्राहकों को उपरोक्त योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए योजनाओं के लाभ से उनको लाभान्वित किया जाए। और बैंकों में उपरोक्त योजनाओं को लेकर होर्डिंग बैनर के माध्यम से भी प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए। सभी बैंकों से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
IGR पर आने वाली शिकायतों के लिए दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने आइजीआर पोर्टल के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि आइजीआर पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निर्धारित समय अवधि में शिकायतकर्ता से वार्ता कर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आधार कार्ड सेंटर्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में 90 आधार सेवा केंद्र जो संचालित हैं, उनका भी अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर निरीक्षण किया जाए कि सभी आधार सेवा केंद्र पूरी तरह से संचालित हैं, ताकि सभी की आधार से संबंधित समस्याओं निवारण आसानी के साथ होता रहे।
ये लोग रहे मौजूद
जिलाधिकारी ने आत्मनिर्भर भारत केसीसी पशुपालन तथा मत्स्य पालन संतृप्त अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी बैंकों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक आवेदन कराए जाएं। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक इन्दु जैसवाल, सभी बैंकर्स एवं अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025