Greater Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया के अनुसार, मंगलवार को थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर में दो किरायेदारों के मध्य आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
सिर पर डंडा मारने से हुई मौत
गुलिस्तानपुर गांव में जूस का ठेला लगाने वाले शाहरूख (22) के सिर पर दोस्त ने डंडा मार दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शाहरूख को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया है। आरोपी और मृतक दोस्त बताए जा रहे हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नही है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025