नोएडा थाना सेक्टर 39 के बोटैनिकल गार्डन के पास एक विदेशी महिला के शव के मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने अचेत अवस्था में मिली अज्ञात महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
लोग बोले पैसे मांग कर करती थी जीवनयापन
अज्ञात महिला की उम्र 55 साल बताई जा रही है। पुलिस ने जब आस-पास के लोगों ने महिला के विषय में छानबीन की, तो पता चला कि यह महिला पिछले काफी दिनों से बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के आस-पास रहकर आने-जाने वाले लोगों से पैसे मांगकर जीवनयापन करती थी। पुलिस ने अज्ञात महिला के शव का पंचायतानामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही है। पुलिस ने बताया है कि पहली नजर में देखने पडर मृतका पहाड़ी/नेपाली मूल की प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस ने क्या कहा?
नोएडा सेक्टर 39 के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि बोटैनिकल गार्डन के पास एक अज्ञात महिला ‘डिवाइडर’ पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025