नई सरकार बनने के बाद PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें पांच महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। बैठक में मोदी कैबिनेट ने खरीफ की 14 फसलों के लिए नई MSP तय कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 'कैबिनेट ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास समेत 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है।'
खरीफ सीजन की 14 फसलों के लिए नई MSP को मंजूरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के प्राथमिकता देते हैं। उनके सम्मान में ये फैसला लिया गया है। इनमें से एक ये कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी। कैबिनेट बैठक में धान का MSP 2300 रुपए तय किया गया है। कपास के लिए MSP 7121 रुपए और एक दूसरे तरह के कपास के लिए 7521 रुपए तय किया गया है। बाजरे के लिए MSP 2625 रुपए निर्धारित की गई है। जबिक मूंगफली तेल का MSP 6783 रुपए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि MSP डेढ़ गुना होनी चाहिए। इससे किसानों के खाते में 2 लाख करोड़ रुपये जाएंगे। धान पैडी का नया एमएसपी 2300 रुपये होगा। इसमें 170 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 2013-14 में यह 1310 था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025