Mumbai: बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर शनिवार सुबह 5 बजे तीन राउंड फायरिंग की गई है। बाइक पर आए अज्ञात व्यक्ति ने हवा में कई फायरिंग की और भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
लॉरेंस बिश्नोई कई बार दे चुका है धमकीः मुंबई पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया हुआ है। पुलिस का कहाना है कि भले ही लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, लेकिन उनका गैंग बाहर है और गोल्डी बराड़ भी बाहर है। इसी गैंग ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करवाई है। मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच कर जांच की है।इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
सीएम शिंदे ने फोन पर की बातः वहीं, बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं हैं। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर की बात की है। सीएम ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025