Noida: नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मकान मालिक ने किरायेदार के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। आग से महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
मेझा गांव में रहता है परिवार
जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी युवक निजी कंपनी में काम करता है। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में किराये पर रहता है। आरोप है कि 26 अप्रैल को युवक की पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे तभी मकान मालिक मेद सिंह आया आग लगा दी।
सफदरगंज अस्पताल में भर्ती
आनन-फानन में किसी तरह महिला दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकली। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि महिला 15 फीसदी जली है। जबकि दोनों बच्चों के फेफड़ों में धुआं भर गया था।
नशे में रातभर छत पर पड़ा रहा पति
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मकान मालिक महिला पर गंदी नियत रखता था। इसी चक्कर में उसने 26 अप्रैल की रात को पति को छत पर ले जाकर शराब पिलाई थी। शराब के नशे में मकान मालिक नीचे पहुंचा और उसने किरायेदार की पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। वहीं, महिला का पति शराब पीकर पूरी रात छत पर पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। वहीं, बृहस्पतिवार देर शाम मामले के उजागर होने पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। हालांकि बाद में मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025