Noida: गौतमबुद्ध नगर में गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटना भी बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, खासकर वाहनों में आग लगने की घटना बढ़ी है। अगर बात करने पिछले 24 घंटे की तो गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आग लगने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास का है। जहां एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके चलते मौके पर ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
कल भी आग की दो घटनाएं आईं थी सामने
शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में आग की दो घटनाएं सामने आईं थी। पहली घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में सामने आई थी। जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई थी। यहां स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान जैसे तैसे ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की दूसरी घटना यथार्थ हॉस्पिटल के पास हुई। यहां पर लगी आग की लपटों को दूर से भी देखा जा सकता था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025