Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार आग की घटनाओं से लोग परेशान हो रहे हैं। झुलसती गर्मी में जगह-जगह आग लगने की घटनाओं से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। अब सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
आसपास के मकानों को पुलिस ने खाली कराया
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव के एक मकान में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आसपास के मकानों से लोगों को बाहर निकाला। इसके साथ ही आस पास के घरों को पुलिस ने खाली कराया। वहीं, दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025