Greater Noida: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुपरटेक बिल्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। बिल्डर द्वारा इको विलेज-2 सोसाइटी के पांच जनरेटर में से तीन पर चिमनी नहीं लगाने पर 13.50 लाख का जुर्माना लगा है। धुएं से परेशान होकर पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के निवासियों ने शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद यूपीपीसीबी ने कार्रवाई की है।
पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के लोगों ने की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के निवासी इको विलेज-2 सोसाइटी के जनरेटर के धुएं से परेशान होकर यूपीपीसीबी से शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि जनरेटर पर चिमनी और साइलेंसर भी नहीं लगा हुआ है। जब जनरेटर चलता है तो धुआं उनकी सोसाइटी के सी ब्लॉक की तरफ आता है। इसकी वजह से फ्लैटों में रहने वाले लोग धुएं से परेशान हैं।
बिल्डर ने नोटिस का नहीं दिया जवाब
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी देव कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत पर पिछले माह सोसाइटी का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान इको विलेज-2 सोसाइटी में पांच जनरेटर लगे मिले, जिनमें तीन पर चिमनी नहीं लगी थी। साथ ही, जनरेटर डीजल से चल रहे थे। बिल्डर को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन कुछ जवाब नहीं आया है। अब सुपरटेक बिल्डर पर चिमनी नहीं लगाने पर 13.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेज दी गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025