Greater Noida: चार कंपनियों ने शनिवार को यूपी के अधिकारियों के सामने अपने प्रेजेंटेशन दिए थे। इन चारों में से सबसे ज्यादा रेवेन्यू शेयर करने वाली कंपनी के नाम नोएडा फिल्म सिटी बनाने का जिम्मा दिया जाना था। आज वो दिन आ ही गया, जब फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी का नाम सामने आ गया। बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने ये बाजी अपने नाम कर ली है।
इन कंपनियो ने दिया था प्रेजेंटेशन
उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के सामने इंटरनेशनल फिल्म सिटी ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज), सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (मैडॉक फिल्म्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी और अन्य), बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी (बोनी कपूर और अन्य) और 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (केसी बोकाडिया और अन्य) ने शनिवार को अपने प्रेजेंटेशन दिए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी के औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव एवं चेयरमैन यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी अनिल सागर, निदेशक सूचना शिशिर सिंह, यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह और परियोजना के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने की थी।
बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इतिहास रचा गया। जिसमें मंगलवार को यमुना प्राधिकरण में एक और मील का पत्थर सीईओ अरुणवीर सिंह ने रख दिया। फिल्म सिटी को धरातल पर उतार दिया गया। बिड में बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने बाजी मारी है। फाइनल विड में 18 परसेंट के रेवेन्यू के साथ बेव्यू ग्रुप ने फिल्म सिटी पर अपना कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर अंतिम मुहर लगा दी गई। निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप मिलकर जेवर में फिल्म सिटी के लिए 18% रेवेन्यू बोली लगाकर फिल्म सिटी पर अपना परचम लहराया। इस परियोजना के लिए अभिनेता अक्षय कुमार की कंपनी भी दौड़ में शामिल थी। जो 10% पर रहे। इनसे आगे केसी बोकर्डिया 15% पर और टी-सीरीज ने 5% तक ही अपनी रेवेन्यू बोली रखी।

ये सुपरस्टार्स थे लाइन में
फिल्म सिटी बनाने के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस कंगना रानाउत, अक्षय कुमार, बोनी कपूर, गुलपनाग और मशहूर डायरेक्टर केसी बोकाडिया लाइन में लगे थे। बालाजी टेलीफिल्म, सोनी टीवी, तुलिप कंपनी और एक कोरियाई कंपनी ने फिल्म सिटी में जमीन लेने में रुचि दिखाई थी।
जेवर बना निवेशकों की पहली पसंद
यमुना सिटी निवेश के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन पर पहुंच गया है। इसी वजह से इसे औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है। आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी जेवर में बनने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी परियोजना को अगले 6 महीने में धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।

पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी
बता दें कि यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बनेगी। ये फिल्म सिटी एक हजार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि जो कंपनी पहले चरण में फिल्म सिटी बनाएगी। उसकी दूसरे चरण में भी प्राथिमकता दी जाएगी। फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी के लिए एक बात स्पेशल यह होगी कि पूरी जमीन पर बिजली की लाइन, सीवर और अन्य सुविधा उसी को करवानी पड़ेगी। इसके लिए फिल्म सिटी से जुड़ी कंपनियों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।
Greater Noida: सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी अब जल्द ही साकार होगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने प्रथम चरण के लिए भूमि पर कब्जा लेने समेत निर्माण को लेकर तय बायोलॉजी के आधार पर तैयार समझौते पर हस्ताक्षर किया। ग्रेटर नोएडा पहुंचे बोनी कपूर ने यीडा बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में बोनी कपूर की कंपनी ने फिल्म सिटी के मॉडल को प्रस्तुत किया।

पहले चरण 230 एकड़ में बनाएंगे फिल्म सिटी
बता दें कि यीडा के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। पहला चरण 230 एकड़ में शुरू होगा। इसके लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाई थी। यूपी कैबिनेट से भी कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जा चुका है। पहले चरण में बनने वाली फिल्म सिटी के भूमि अधिग्रहण की औपचारिकता बोनी कपूर ने पूरा किया। फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर दुनियाभर की फिल्म सिटी का अध्ययन करने के लिए बोनी कपूर ने कई देशों का दौरा किया है। कंपनी ने फिल्म सिटी का नया मॉडल तैयार किया है।
फिल्म सिटी से कमाई का 18 फीसदी यीडा को देना होगा
फिल्म सिटी का निर्माण शुरू करने से पहले कंपनी को सिक्योरिटी राशि के रूप में प्राधिकरण में 80 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18 फीसदी भी यीडा को देना होगा। फिल्म सिटी में सड़क सहित अन्य सुविधाएं प्राधिकरण तैयार करेगा। इसके डिजाइन और निर्माण का पूरा कार्य बोनी कपूर की कंपनी की जिम्मेदारी रहेगी। कंपनी फिल्म सिटी के डिजाइन और तय प्रस्तावों में कोई बदलाव नहीं कर सकेगी। निर्माण का पूरा काम यीडा की ओर से कंपनी के समक्ष रखी गईं शर्तों के आधार पर ही होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025