Grater Noida: ग्रेटर नोएडा में दबंग के हौसले बुलंद है। थाना दनकौर क्षेत्र में पानी की छीटें गिरने पर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
बाइक धोते समय पानी की छीटें पड़ने पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर में चांद अपनी मोटरसाइकिल धो रहा था। तभी मोटरसाइकिल धोते समय पानी की कुछ पानी की छीटें हकीम के ऊपर चली गईं। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी और धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया। इसके बाद चांद और हकीम के परिवार आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी और डंडों से मारपीट की गई। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। थाना दनकौर पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025