New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 695 उम्मीदवार मैदान मे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), स्मृति ईरानी (अमेठी), राहुल गांधी (रायबरेली), चिराग पासवान (हाजीपुर), श्रीकांत शिंदे (कल्याण) समेत कई वीआईपी उम्मीदवार की प्रतिष्ठा इस चुनावमें दांव पर हैं।
पांचवें चरण में यूपी की 14 सीट, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा-बिहार की 5-5, झारखंड की 3, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान जारी है।
यूपी में 14 सीटों पर वोटिंग जारी
यूपी की इन 14 सीटों पर मतदान जारी उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज, गोण्डा मतदान हो रहा है। इसके साथ लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। 14 लोकसभा सीटों पर 2 करोड़ 71 लाख 36 हजार 363 मतदाता हैं, जो 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अपने मत से करेंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025