यमुना सिटी: जेवर के 9 हजार किसानों के लिए बड़ी खबर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टर से प्रभावित 9 हजार किसानों को कल से उत्तर प्रदेश सरकार मुआवजा देने जा रही है। करीब 3900 करोड़ रुपये किसानों को दिया जाएगा। इसके बदले करीब 11सौ हेक्टेयर जमीन प्रदेश सरकार को मिलेगी। किसानों को मुआवजे की रकम सीधा उनके बैंक अकाउंट में दी जाएगी, जो कि 3398 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अदा की जाएगी। किसानों के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है।
9 हजार किसानों को मुआवजा
दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। दूसरे चरण के मुआवजे की रकम के लिए करीब 9 हजार किसान हैं। जिन्हें कल से मुआवजा दिया जाएगा
इन फाइलों को रखें तैयार
मुआवजे की रकम के लिए किसानों को अपना सीसी फॉर्म, हिस्सा प्रमाण पत्र, मालिकाना हक प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, बंधक पत्र, बैंक खाता और बैंक की पासबुक जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसके लिए टीम किसानों की मदद करेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025