Noida: इन दिनों सोशल मीडिया एक जरिया बन गया, जिससे हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जुड़ सकते है. साथ ही कई नए-नए लोगों से दोस्ती भी कर सकते हैं. लेकिन कभी-कभी यहीं दोस्ती भारी भी पड़ सकती है. जी हां ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा से सामने आया है. यहां थाना सेक्टर-58 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टीम ने फेसबुक के जरिए धोखाधडी कर पैसे कमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. साथ ही महिला सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से धोखाधडी कर 14,500 रूपये और घटना में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन भी बरामद किया हैं.
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-58 थाने में 28 मार्च को एक तहरीर दी गई थी. जिसमें कहा गया था कि उसकी फेसबुक पर नागर परी नाम की लडकी से दोस्ती हुई. उस लडकी ने 14 मार्च को उसे मिलने के लिए सेक्टर 62 स्थित एक निजी अस्पताल के पास बुलाया. जब वह लडकी के बताए गए स्थान पर पहुंचा तो पहले से ही एक लडकी और दो लडके मिले. उन्होंने धोखाधडी कर मेरा मोबाइल ले लिया और फिर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं बल्कि भय दिखाकर ग्राहक सेवा केंन्द्र के खाते में 17,120 रूपये ट्रांसफर कर लिए.
पुलिस ने किया घटना का खुलासा
वहीं, जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. इसी कड़ी में 28 मार्च को टीम ने फेसबुक के माध्यम से धोखाधडी कर मौत का भय दिखाकर पैसे लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. साथ ही एक महिला सहित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हैं.
गिरफ्तार लोगों के नाम
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बदमाशों का नाम अभिषेक शर्मा, फिरोज, शशीपाल, और शिवानी, जिन्हें नोएडा के गोल चक्कर सैक्टर-62 से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से धोखाधडी से कमाए गए कुल 14,500 रूपये और घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025