Greater Noida: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (KGP) और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इससे पहले यमुना विकास प्राधिकरण 288 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा बांटेगा। इस इंटरचेंज के बन जाने से वाहन सवार लोगों को 15 किलोमीटर का चक्कर बचेगा। यमुना प्राधिकरण जल्द 288 किसानों को 21 करोड़ 76 लाख रुपये की मुआवजा राशि बांटेगा। प्राधिकरण ने बकायदा एडीएम एल को किसानों की सूची और धनराशि भी भेज दी है।
सालों से अटकी पड़ी है योजना
नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी के चेयरमैन ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख और एक्सप्रेस-वे के रुके कामों को लेकर शुक्रवार को बैठक की। जिसमें यमुना एक्सप्रेस-वे के जोड़ने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। दरअसल, ये योजना कई साल से अटकी पड़ी है।
यहां पर बनेगा इंटरचेंज
दोनों एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए जगनपुर अफजलपुर गांव के पास इंटरचेंज बनाया जाना है। इसके निर्माण के लिए साल 2019 में कंपनी का चयन हो गया था। इसके बावजूद अभी तक काम नहीं हो सका। दरअसल, शुरुआत में 64.7% के लिए किसानों ने विरोध किया। किसानों ने 3500 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा मांगा और नहीं देने पर प्रभावित किसानों ने अपनी जमीन पर कब्जा देने से इनकार कर दिया था।
कैसे घटेगी दूरी
अगर आप सोनीपत की तरफ से आ रहे हैं और आपको यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाना है तो यमुना एक्सप्रेस-वे पर आने के लिए सिरसा में उतरना होता है। यहां से परी चौक होकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाना होता है। अब इंटरचेंज बन जाने के बाद लोगों को परी चौक नहीं आना पड़ेगा। इससे कई किलोमीटर का चक्कर बचेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025