कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक और नया अंदाज लोगों के सामने आया है. इस बार राहुल एक उबर टैक्सी में सफर करते नजर आए. इस दौरान राहुल ने केवल टैक्सी में सफर ही नहीं किया बल्कि टैक्सी ड्राइवर से गुफ्तगू भी. 40 मिनट के सफर के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने टैक्सी ड्राइवर से कई सवाल भी किए और कैब ड्राइवर, डिलीवरी एजेंट जैसे गिग वर्कर्स की समस्याओं का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि देश की जनता की आमदनी कम है और लोगों का मंहगाई से दम निकलता जा रहा है. यही भारत के गिग वर्कर्स की व्यथा है.
‘हैंड टू माउथ इनकम’ में इनका गुजारा तंगी में चल रहा- राहुल
सुनील उपाध्याय नाम के कैब ड्राइवर से बात करते हुए राहुल ने कहा कि आपको नहीं लगता है कि चुने हुए लोग अमीर होते जा रहे हैं. देश की एक बड़ी आबादी नीचे जा रही है. 10 प्रतिशत लोग ऊपर उठ रहे हैं जबकि 90 फीसदी लोग नीचे जा रहे हैं. कैब ड्राइवर ने भी कहा कि हां देश में इस वक्त यही सिस्टम चल रहा है. कैब ड्राइवर ने राहुल को बताया कि इस वक्त देश में जितने भी टैक्सी ड्राइवर हैं वो सब रो रहे हैं. स्थिति ये हो गई है को अपनी गाड़ी की किस्त तक नहीं भर रहे हैं. स्थिति तभी सुधरेगी जब रेट तय हो. ऐसी व्यवस्था बने जिससे कंपनियों को कम से कम भुगतान करना पड़े. इसके अलावा कैब ड्राइवरों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था करनी चाहिए. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘हैंड टू माउथ इनकम’ में इनका गुजारा तंगी से चल रहा है. न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार है. इनके समाधान के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोंस नीतियां बना कर न्याय करेंगी और INDIA गठबंधन पूरे संघर्ष के साथ इसका देशव्यापी विस्तार सुनिश्चित करेगा.
टैक्सी ड्राइवर ने शीला दीक्षित के कामों को सराहा
दिल्ली में हुए कामों का जिक्र करते हुए टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि इसका पूरा श्रेय शीला दीक्षित को जाता है. दिल्ली में जितने भी फ्लाईओवर बने और जितने भी काम हुए हैं सब उन्हीं की सरकार में हुए थे. सफर में बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने ड्राइवर के परिवार से भी बात की. बच्चों से उनका हालचाल पूछा. ड्राइवर ने कहा कि हम जितना पैसा कमाते हैं पूरा खर्च हो जाता है. टैक्सी की ही कमाई से घर का खर्च चलता है. बच्चों की फीस भरते हैं. कभी ऐसा दिन नहीं आता है जब मैं अपने बच्चों से कहूं कि चलो आज तुम्हें कहीं घुमा कर लाता हूं. पैसे ही नहीं होते हैं. इसके बाद राहुल गांधी ने उबर ड्राइवर के परिवार के साथ समय बिताया और खाना भी खाया. लंच करते समय भी राहुल लगातार उनकी समस्याओं के बारे में जानते रहे. टैक्सी ड्राइवर के परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे शामिल रहे. इसके बाद अंत में नेता प्रतिपक्ष ने ड्राइवर के साथ-साथ पत्नी और बच्चों को गिफ्ट भी भेंट किया.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025