Noida: बिग बॉस फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें फिर से बढ़ सकतीहैं। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। पुलिस इस मामले में जल्द चार्जशीट दायर कर सकती है। सूत्रों के अनुसार एल्विश यादव से पूछताछ के लिए सवालों की सूची भी तैयार कर ली है। पीपल फॉर एनिमल संस्था ने सांपों की तस्करी और रेव पार्टी में उसके जहर का इस्तेमाल करने का थाना सेक्टर 20 में दर्ज काराय था।
1 नवंबर 2023 को पुलिस ने 5 सपेरों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि 1 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की शिकायत पर पांच सपेरों को विष के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में एल्विश यादव को भी नामजद किया गया था। एल्विश के ही माध्यम से सांपों के जहर को रेव पार्टी में सप्लाई करने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने एल्विश यादव से भी पूछताछ की थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
3 महीने बाद आई रिपोर्ट
गिरफ्तार सपेरों से बरामद विष को नोएडा पुलिस ने जयपुर स्थित एफएसएल भेजा गया था। करीब तीन माह बाद इसकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विष को सांपों का जहर है। जयपुर एफएसएल की रिपोर्ट नोएडा पुलिस को मिल गई है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन बाद में इसे कोतवाली सेक्टर-20 ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले में 100 दिन के बाद भी पुलिस एल्विश यादव से ना दोबारा पूछताछ कर पाई नहीं।
Noida: सांपों की रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर एल्विश यादव से गुरुग्राम की पुलिस भी पूछताछ करेगी। प्रोडक्शन वारंट पर एल्विश को गुरुग्राम ले जाया जाएगा। एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर-53 थाने में एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इसी संबंध में गुरुग्राम पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं, एल्विश यादव के साथियों की भी मुश्किल बढ़ सकती है।
रेव पार्टी में फाजिलपुरिया भी नाम आया था सामने
सांप, जहर व पार्टी के मामले में एल्विश के साथ हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था। नोएडा पुलिस के पास फाजिलपुरिया को लेकर भी कई अहम जानकारी है। बता दें कि 3 नवंबर 2023 को इस मामले में गिरफ्तार राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह गुरुग्राम में कई पार्टियों में गया था। जहां फाजिलपुरिया भी था। कुछ पार्टियां फाजिलपुरिया के गांव में भी हुई थीं। हालांकि अभी तक इस मामले में फाजिलपुरिया से पूछताछ नहीं हुई। नोएडा पुलिस फाजिलपुरिया से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक एल्विश के वकील जमानत की अर्जी दाखिल कर सकते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025