Noida: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं। आखिरी दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। जिसकी वजह से 15 उम्मीदवार चुनावी रण में डटे हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अफसर ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
34 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। लेकिन जांच में 19 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद 15 प्रत्याशी बचे थे। इनमें से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। अफसरों ने बताया कि अब प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा। 12, 18 और 24 अप्रैल को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा।
चुनावी रण में ये प्रत्याशी लगा रहे जीत के लिए गुणा-गणित
अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर, बसपा के राजेंद्र सोलंकी चुनावी मैदान डटे हैं और इनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन्होंने जोर-शोर से प्रसार शुरू कर दिया है। वहीं, नेशनल पार्टी के किशोर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी के नरेश नौटियाल, वीरों के वीर इंडिया पार्टी के भीम प्रकाश जिज्ञासु, सुभाषवादी भारतीय समाजवार्दी पार्टी के नारावेदश्वर, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मनीष कुमार द्विवेदी, सुपर पावर इंडिया पार्टी के रणसिंह डूडी, जयहिंद नेशनल पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी कु. शालू और निर्दलीय प्रत्याशी पराग कौशिक, महकार सिंह, मौ. मुमताज आलम और शिवम आशुतोष लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।
Noida: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए गौतम बुद्ध नगर के लिए नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह ने विश्व भारती स्कूल सेक्टर-28 नोएडा में पहुंचकर पिंक बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। पिंक बूथ पर सभी महिला मतदान कार्मिकों की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि बूथ पर आने जाने वाले सभी रास्ते एवं बूथ के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को पूर्व में ही सुनिश्चित करा लें।
बीएलओ के घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने के दिए निर्देश
सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई सभी सुविधाएं बूथ पर समय रहते सुदृढ़ कर ली जाए। जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केन्द्र पर लगाई गई है, उनके लिए बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने मतदान केंद्र व बूथ पर साइन बोर्ड, रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था समय रहते कर ली जाए ताकि, मतदान के दिन मतदाताओं को कोई समस्या न हो। बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता पर्ची वितरण कार्य की स्थिति का भी अवलोकन किया। बीएलओ से कहा कि सभी मतदाताओं की मतदाता पर्ची समय रहते मतदाताओं तक पहुंचा दी जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई समस्या ना हो।
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का अंतिम रूप दे रहा है। जिला प्रशासन तीनों विधानसभा क्षेत्र में 52 मॉडल बूथ बनाएगा। इन मॉडल बूथ पर फूल और गुब्बारे के साथ मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा। इसके साथही मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाली रंगोली भी बनाई जाएंगी। इसके साथ ही तीनों विधानसभा में 7 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जिस पर पोलिंग पार्टी में केवल महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी। वहीं, चार दिव्यांग और चार युवा बूथ भी बनाए गए हैं। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नए-नए तरीकों को अपना रहा है।
सबसे अधिक नोएडा विधानसभा में होंगे मॉडल बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 35, दादरी विधानसभा क्षेत्र में 16 और जेवर विधानसभा क्षेत्र के एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा। मतदान के दिन 26 अप्रैल को सभी मॉडल बूथों को फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा। इन बूथों पर बुजुर्ग, दिव्यांग, दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ हेल्प डेस्क भी होगी।
नोएडा में 4 पिंक बूथ बनाए जाएंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोएडा में 4, दादरी में 2 और जेवर में एक पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहीं, नोएडा में 2 दिव्यांग व एक युवा बूथ, दादरी में एक दिव्यांग व दो युवा बूथ और जेवर में एक-एक दिव्यांग व युवा बूथ बनाए जाएंगे।
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। वहीं, कुछ मतदान केंद्र में प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। मतदान से पहले निर्वाचन और जिले के आला अधिकारी हर बूथ चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाएं करने का दावा किया था। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर और रैंप की व्यवस्था करने की बात कही गई थी। लेकिन जब मतदान शुरू हुआ तो एक मतदान केंद्र पर बुजुर्ग महिला बिना व्हील चेयर के मतदान करने आना पड़ा। वहीं, एक और मतदान केंद्र पर दिव्यांग को कंधे पर बैठाकर परिजन मतदान करवाने पहुंचे।

पोल खुलीतो बुजुर्ग के लिए लगाई व्हील चेयर
जानकारी के मुताबिक दादरी के मिहर भोज इंटर कॉलेज के मतदान केन्द्र पर सुबह 100 साल की वृद्ध महिला मतदान करने अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। परिजनों ने उन्हें सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाए थे। इस मुद्दे को जैसे मीडिया ने उठाया तो आनन-फानन में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। यहां तक नायाब तहसीलदार रामकृष्ण और लेखपाल नीरज भाटी खुद बुजुर्गों को वोट डलवाने में मदद करने लग गए।
दिव्यांग को मतदान केंद्र तक लाने की कोई व्यवस्था नहीं थी
इसी तरह ग्रेटर नोएडा बीटा 1 रयान इंटरनेशनल स्कूल पोलिंग बूथ दिव्यांग व्यक्ति को कंधे पर बिठाकर मतदान केंद्र तक मतदान डालने के लिए लाया गया। प्रशासन की ओर से दिव्यांग को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। फिलहाल इस मुद्दे पर किसी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025