RAIN UPDATE: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए इस बार की बारिश किसी मुसीबत से कम नहीं है। जिला-प्रशासन और पुलिस बल की मदद से लगातार बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। जहां एक दो दिन पहले तक पानी कम पहुंचा था, वहां से भी लोगों को निकल जाने की अपील की गई थी। इस दौरान कई चेतावनी के बावजूद कई लोगों ने अपना घर नहीं छोड़ा। उनमें से कुछ लोग बाढ़ में फंस भी रहे हैं। मंगलवार और बुधवार की देर रात ऐसी घटना सामने आई, जहां पता चला कि एक परिवार बाढ़ में फंस गया है। उनके घर का एक फ्लोर लगभग पानी में डूब चुका था।
noida में 100 साल की बुजुर्ग महिला का NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू @NDRFHQ https://t.co/wFL4dL1omY pic.twitter.com/KURraQf4TU
— Now Noida (@NowNoida) July 26, 2023
NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू
रात के अंधेरे में NDRF और पुलिस की टीम उस घर में पहुंची, जहां पूरा परिवार बाढ़ में फंस गया था। इस परिवार में कुल तीन लोग थे। जिसमें एक 100 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। सभी लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जहां से सभी लोगों को शिविर में पहुंचाया गया।
दिन-रात लोगों को बचाने में जुटी टीम
जिला प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीम नोएडा-ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र के अलावा उन गांवों में लगातार जुटी हुई है। जहां पर बाढ़ का पानी पहुंच रहा है। ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके। साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि अपने जरूरी सामान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके को छोड़ दें।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025