Noida: यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में एल्विश यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही एल्विश को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा जाएगा।
42 दिन पहले एल्विश को मिली थी जमानत
बता दें कि रेव पार्टी के रेव पार्टी में जहरीले सांपों मामले में एल्विश यादव समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। जिसमें कई आरोपी अभी जेल में हैं। जबकि 22 मार्च को सूरजपुर कोर्ट से एल्विश को जमानत मिल गई थी। नोएडा पुलिस ने इस केस में पहले ही कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। दाखिल चार्जशीट में एल्विश पर लगे कई आरोपों को नोएडा पुलिस ने सही ठहराया था।
कारों के साथ पार्टनर के बारे में पूछताछ कर सकती है ईडी
एल्विश यादव पर आरोप है कि रेव पार्टी में जहरीले सांपों का जहर प्रयोग किया जाता है। जहरीले सांपों का तस्करी एल्विश यादव का गिरोह करता था। इस पार्टी में बड़े-बड़े घरों के लोग शामिल होते हैं। नोएडा में कितने लोग मिलकर इस पूरे गिरोह को चलते हैं, अब ईडी जांच करेगी। एलविश यादव के काफिले में कितनी कारे शामिल होती हैं, कारों के मालिक कौन है इस विषय पर भी जांच करेगी। बड़े होटल, रिजॉर्ट्स, फार्म हाउस के मालिकों से भी ईडी पूछताछ कर सकती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025