Greater Noida: भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के बेहद करीब है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई का मिनी स्वरूप अब गौतमबुद्ध नगर में बनने जा रहा है। नार्थ इंडिया का पहला फिनटेक सिटी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के पास बनने जा रहा है। दो महीने के अंदर इसका डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगा। 250 एकड़ में फिनटेक सिटी बनाया जाएगा। पहले चरण में सेक्टर-13 में 100 एकड़ में फिनटेक सिटी बनेगा। जिसके बाद में 250 एकड़ में इसका विस्तार होना है।
ऐसे बदलने जा रही शहर की सूरत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फिनटेक सिटी को बसाने की प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 250 एकड़ जमीन सेक्टर-13 में आरक्षित कर ली गयी है। जिसे मिनी मुंबई की तर्ज पर बनाया जाएगा। पहले चरण 100 एकड़ में फिनटेक सिटी विकसित होगा, जबकि बाद में इसका विस्तार 250 एकड़ में होना है। इस सिटी को फाइनेनशियल हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। यहां पर डाटा सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी, आई-क्लाउड विकसित किया जाएगा। शुरू में योगी सरकार ने तीनों प्राधिकरण को फिनटेक सिटी बनाने की जिम्मेदारी दी थी। इसके लिए प्राधिकरण ने पिछले दिनों एक बिड निकाली थी। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पांच कंपनियों ने रूचि दिखाई है।
बड़ी कंपनियों ने दिखाई रुचि
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी में दुनिया भर की तमाम बड़ी कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। यहां पर ज्यादातर फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स, इंश्योरेंस, स्टॉक एक्सचेंजेस, पेमेंट गेट-वे, पेमेंट सिस्टम, रियल स्टेट, रेजेडेंसियल कॉम्पलेक्सेस, सर्विस इंडस्ट्री जैसे कंपनियों के लिए सुविधाएं होंगी।
वर्ल्ड क्लास बनेगी फिनटेक सिटी
जेवर एयरपोर्ट के पास बनने जा रही फिनटेक सिटी वर्ल्ड क्लास बनने जा रही है। इसके लिए दुनिया भर के तमाम देशों में बनी फिनटेक सिटी का अध्यन भी किया गया है। इसके लिए सिंगापुर, यूके, नीदरलैंड, चीन में बने फिनटेक सिटी का अध्यन किया गया है। दुनिया भर के फिनटेक सिटी में जो सुविधाएं हैं, उससे भी बेहतर फिनटेक सिटी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने जा रही है।
स्टार्ट-अप की आने वाली है बहार
फिनटेक सिटी में दुनिया भर की कंपनियां आने वाली हैं। यहां पर करीब तीन हजार स्टार्ट-अप कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। एक अनुमान के मुताबिक फाइनेंनशियल हब तैयार होने के बाद बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था भी बनने जा रही है। भारत में स्कोप को देखते हुए दुनिया भर की तमाम फाइनेंस से जुड़ी कंपनी फिनटेक सिटी में आने की इच्छा जता चुकी हैं।
भारत की दूसरी गिफ्ट सिटी
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ये भारत की दूसरी गिफ्ट सिटी है। इसका डीपीआर चार महीने के अंदर तैयार कर लिया जाएगा। जिसके बाद यहां पर फिनटेक सिटी पर काम भी शुरू होगा। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी किस मॉडल पर बनेगी, यानि पीपीपी मोड पर तैयार होगी, या डेवेलपमेंट ऑपरेट ट्रांसफर मोड पर बनेगी, या सीधे इसे अलॉट किया जाएगा, इस पर फैसला डीपीआर तैयार होने के बाद ही किया जाना है।
पांच कंपनियों ने किया अप्लाई
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पांच कंपनियों ने बतौर कन्स्लटैंट अप्लाई किया है, जिसमें तीन विदेशी और दो भारत की कंपनी शामिल हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ये करीब 40 करोड़ की परियोजना होगी। इसे फाइनेंशियल हब के रूप में विकसित किया जाना है, जो उत्तर भारत की नई आर्थिक राजधानी भी होगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025