Noida: नोएडा जैसे नशे का अड्डा बनता जा रहा है। अब एक सोसाइटी के फ्लैट में रेव पार्टी पकड़ी गई है। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में नामी कॉलेज के स्टूडेंट रेव पार्टी कर रहे थे, जिसको लेकर बवाल हो गया। नशे में धुत्त बच्चों ने बच्चों ने 19वें फ्लोर से शराब की फेंकी बोतलें नीचें फेंकी। जिससे सोसाइटी में हंगामा मच गया। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की चौंक गई। एक फ्लैट में करीब 50 बच्चे शराब और ड्रग्स पार्टी कर रहे थे। सोसाइटी के रेजिडेंट्स का आरोप हैं लड़के-लड़कियां ड्रग और शराब पार्टी की पार्टी कर रहे थे। जिनमें अलग अलग नामी कॉलेज के छात्र शामिल थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की।

शराब की बोतलें और हुक्का बरामद
सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि नशे की हालत में छात्र-छात्राओं ने उनके साथ जमकर अभद्रता की। इसके थाने में कॉल कर इस मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद सेक्टर 126 पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही फ्लैट में छापेमारी की तो नजारा देखकर दंग रह गए। कम उम्र के युवा नशे में पूरी तरह से धुत थे। पुलिस ने सुपरनोवा सोसायटी के फ्लैट में छापेमारी कर पार्टी वाली जगह से पुलिस ने शराब की बोतलें और हुक्का भी बरामद किया है। पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे में धुत छात्र-छात्राओं पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
रेव पार्टी में शामिल होने के लिए लगती थी फीस
बताया जा रहा है कि नोएडा की इस रेव पार्टी में एंट्री के लिए व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया गया है।सिंगल और कपल दोनों ही एंट्री के लिए फीस भी अलग-अलग थी। जानकारी के मुताबिक सिंगल एंट्री 500 और कपल एंट्री फीस 800 रुपए थी। पार्टी में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं तेज आवाज में अश्लील गानों पर जमकर नाचते और मौज-मस्ती करते थे। पार्टी में नशाखोरी के साथ ही अश्लीलता भी जमकर होती है। जिससे सोसायटी वाले परेशान हो जाते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025