Gaziabad: गाजियाबाद में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति के ऊपर बड़ा गंभीर रूप आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि उसका डॉक्टर पति नपुंसक और शादी के बाद से उसने कभी संबंध नहीं बनाए। इसके साथ ही दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस भी महिला के आरोपों को सुनकर दंग रह गई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
दो साल पहले हुई थी दूसरी शादी
कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में रहने वाली एक महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है, जिसकी वजह से उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। लेकिन उसने उसके साथ शादी करने से पहले यह बात छिपाई थी। महिला डाक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 साल पहले नोएडा के एक होटल में उसका विवाह नोएडा में रहने वाले डॉक्टर से हुआ था, दोनों की दूसरी शादी है।
करीब जाने पर पीटता है पति
इस शादी में लगभग 64 लाख रुपये खर्च हुए थे। महिला चिकित्सक का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उनसे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जब वह पति के करीब जाती है तो उसकी पिटाई करता था। इसकी जानकारी अपनी सास को दी तो वह इस बात का जिक्र किसी से न करने को कहा।
आईवीएफ प्रक्रिया से भी दूर भागा पति, दहेज में मांगे 20 लाख
महिला चिकित्सक का आरोप है कि ससुराल वालों ने आईवीएफ प्रक्रिया से बच्चे को जन्म देने का दबाव भी बनाया। इस पर जांच के बाद आईवीएफ प्रक्रिया नवंबर 2022 में शुरू कराई, लेकिन पति जांच से दूर भागता रहा। इसके अलावा उसके बैंक अकाउंट से रुपये भी निकाले और बाद में दहेज में 20 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर महिला को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया।
पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि महिला चिकित्सक की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर सहित पांच के खिलाफ कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025