
नोएडा से अगर आप दिल्ली के इस रूट पर जा रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। कहीं आप जाम के झमेले में ना पड़ जाएं और रास्ते पर ही आपको अपना कीमती वक्त बीताना पड़ जाए। दिल्ली के आश्रम फ्लाई ओवर बंद होने से गुरुवार को लगातार पांचवे दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है। चौथे दिन के तरह पांचवे दिन भी वाहनों के पहिए रेंगते नजर आए। पुलिस ने जो रूट डायवर्ट किया, उस रास्ते पर भी वाहनों के पहिए थमे नजर आए। लोग घंटों तक इस रूट पर भी जाम फंसे रहे। दरअसल, आश्रम फ्लाई ओवर को डीएनडी फ्लाई ओवर जोड़ा जा रहा है। इसके लिए एक तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में आश्रम फ्लाई ओवर डेढ़ महीने तक बंद रहेगा।
Noida: सेक्टर 108 में एक युवक ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि विकास (27) निवासी बिहार ने डी 194 सेक्टर 108 नोएडा स्थित अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसे मृतक के परिजन द्वारा यथार्थ अस्पताल सेक्टर 110 लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस सूचना पर थाना पुलिस यथार्थ हॉस्पिटल सेक्टर 110 पहुंची, यहां मृतक के परिजन मौजूद मिले। मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास काफी दिनों से परेशान चल रहा था । एसीपी ने बताया कि उनके द्वारा परिजनों को सांत्वना देकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में अन्य जांच की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025