Lucknow: उत्तर प्रदेश में लगातार नौकरशाही में बदलाव जारी हैं। आईएस और पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस चली है। प्रदेश के कई जिलों के डीएम बदले गये हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से जिले डीएम बदले गए हैं।

इन जिलों के डीएम बदलेः शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के 29 आईएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। जिसमें निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश जौनपुर और रविंद्र मंडेर प्रयागराज, अरविंद भंगारी आगरा और नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बने हैं।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है. भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। कुशीनगर के डीएम उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। शामली में तैनात रविन्द्र सिंह को फतेहपुर जिलाधिकारी बनाए गए हैं। हाथरस डीएम आशीष कुमार का तबादला हुआ। हाथरस के नए डीएम राहुल पांडेय बने।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025