जिला गौतम बुद्ध नगर महिला मोर्चा द्वारा दादरी विधानसभा में नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली का भव्य आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत जिला संयोजिका पूनम सिंह सिसोदिया के द्वारा की गई। जिसमें विधानसभा संयोजिका संगीता रावल व जिला सहसंयोजिका साधना सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहीं। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित द्वारा फीता काटकर रैली को रवाना किया गया। इस दौरान दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा "कि मोदी जी के आह्वान पर महिला शक्ति ने आज स्कूटी की रैली का आयोजन किया जिसमें जिले की महिला शक्ति ने अपना दम दिखाया।"
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति
इस दौरान कार्यक्रम में जिला गौतमबुद्ध नगर की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, अपर्णा सिंह, रजनी कटियार , प्रीति बघेल, सीमा, रानू प्रीति ,बॉबी देवी ,अंजना त्यागी, संगीता तिवारी ,ममता तिवारी, अंशु चक्रवर्ती,उषा वस्त, शांति सिंह ,सविता गुर्जर, कीसा श्रीवास्तव ,सरोज अरोड़ा , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल मंडल महामंत्री विशाल भारद्वाज दादरी नगर के गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई और इसके समाधान के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को सीईओ ने दिए निर्देश
वहीं अब ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए वृहद स्तर पर काम शुरू होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है, वहां पर शीघ्र राहत के लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराएं। जहां पर यूटर्न, फ्लाईओवर या फिर अंडरपास बनाने की जरूरत हो, उसका भी प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि ट्रैफिक जाम का स्थाई समाधान हो सके।

जल्द लोगों को मिलेगा ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात
चार मूर्ति गोलचक्कर (गौड़ चौक) अंडरपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने को कहा है। ये अंडरपास 60 मीटर रोड के पैरलल बनेगा। यहां से सर्विस लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य जारी है। पेड़ों को शिफ्ट करने के लिए हाल ही में वन विभाग से अनुमति भी मिल गई है। इसी तरह चिटेहरा गोलचक्कर पर यूटर्न का निर्माण और रोड को चौड़ा करने का अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा है। यूटर्न और रोड के चौड़ीकरण हो जाने से ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी। गौड़ सिटी वन व टू के बीच की रोड पर सब्जी मंडी के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम को हल करने के लिए वर्क सर्किल एक की टीम सर्वे कर रही है। 130 मीटर रोड पर चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से कराने को कहा है। एक्सपो मार्ट के पीछे नासा पार्किंग से लेकर शारदा विश्वविद्यालय गोलचक्कर तक रोड को भी चौड़ा किया जाएगा। एक्सपो मार्ट में आयोजनों के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या होने लगती है। कासना बस डिपो के पास रोड यूटर्न का निर्माण भी शुरू हो गया। सीईओ ने ट्रैफिक की समस्या वाले अन्य जगहों का अध्ययन कर प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025