New Delhi: यूपी में लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस पार्टी 11 जून से 15 जून तक प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालेगी। इसके जरिए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी और जनता से आभार जताएगी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश जनता तक पहुंचाएगी। ये जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने दी।
43 सीटें इंडी गठबंधन के खाते में आई
उन्होंने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने लोकसभावार चुनाव परिणाम की समीक्षा की। हम 17 सीटों पर लड़े और छह पर जीते। हमने गठबंधन के रूप में चुनाव में भाग लिया और हमारा गठबंधन प्रदेश की 43 सीटों पर विजयी रहा। बैठक में महिला अधिकार समेत 9 प्रस्ताव पास किए गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जनता हमसे जुड़ी। देश के संविधान पर खतरा मंडरा रहा था। यूपी की जनता ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने संसाधन के अभाव में भी पूरा सहयोग किया और कठोर मेहनत की। प्रदेश में नया बदलाव आया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025