यूपी में लोकसभा चुनाव हार के बाद बीजेपी में मचे घमासान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्यको लेकर लगातार तंज कस रहे हैं। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए इशारों में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि मॉनसून ऑफर है 100 विधायक लाओ, सरकार बनाओ।
शासन प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुगुवार सुबह अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक पोस्ट कर लिखा कि मॉनसून ऑफर 100 लाओ सरकार बनाओ। इस पोस्ट को केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को पोस्ट कर कहा था कि यूपी की बीजेपी में कुर्सी की लड़ाई चल रही है। उत्तर प्रदेश में शासन प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ की राजनीति का काम जो भाजपा दूसरे दलों में करती थी। वहीं, काम वह अपने दल के अंदर कर रही है इसलिए बीजेपी अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। यूपी की जनता के बारे में बीजेपी में कोई सोचने वाला नहीं है।
लौट के बुद्धु घर वापस आए
वहीं, गुरुवार देर रात को रात को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि लौट के बुद्धु घर वापस आए। हालांकि अखिलेश यादव के वार पर केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बीजेपी कि देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडा राज की वापसी संभव है। बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025