Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर एक मूर्ति चौक लोगों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार एक तरफ़ क्लीन/ग्रीन एनर्जी पर जोर दे रही है। दूसरी तरफ मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं की देरी पर ख़ामोश है। ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में मेट्रो के सिविल स्ट्रक्चर के लिए 2020 के बाद चार बार निविदा निकल चुकी है। बावज़ूद इसके अभी तक संशोधित डीपीआर में ही एनएमआरसी के अधिकारी अटके हैं। एक दशक में भी एक प्लान न बनाने वाली संस्था के सहारे विकास का खांचा खींचने का प्रयास कितना सफल होगा, ये वर्तमान सरकार के ज़िम्मेदार नेताओं के लिए विचारणीय विषय है।
मेट्रो से बचेगा समय और पर्यावरण
रोहित मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई हफ़्तों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे लाखों लोगों के लिए रोज-रोज आने वाली समस्याओं से इनका कोई सरोकार नहीं। दीपांकर कुमार ने कहा कि मेट्रो से न केवल रोज लाखों लोगों के कार्य के घंटे बचेंगे, बल्कि धुंए में उड़ते डीजल, पेट्रोल पर जो विदेशी मुद्रा भारत सरकार का बर्बाद हो रहा है उसमें भी भरी कमी आएगी। क्लीन/ग्रीन एनर्जी वाली परियोजनाएं यथा मेट्रो देश हित में जल्दी से जल्दी बनाई जानी चाहिए।
इलेक्ट्रिक बस से सेक्टरों को जोड़ा जाए
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि एक दशक से अधिक समय हो गया, लेकिन इस क्षेत्र में सार्वजानिक परिवहन नगण्य है। ये क्षेत्र देश का सबसे जबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला इलाका होने वाला है। सरकार को अविलम्ब, इलेक्ट्रिक बस से सेक्टरों को जोड़ना चाहिए। साथ ही मेट्रो के लिए पुरानी निविदा के आधार पर निर्माणकर्ता का चयन कर कार्य आरम्भ करना चाहिए।
उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
महेश यादव, अशोक श्रीवास्तव , सी पी शर्मा, अनुराग खरे, रवीन्द्र सिन्हा , कुंदन श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा , एल डी शर्मा , योगेश श्रीवास्तव, मुकेश गोयल , पवन कुमार चौधरी , शैलेश कुमार सिंह , रंजना सिंह , अखिलेश झा, आर सी भट्ट , एम डी ध्रुववंशी, चंदन सिन्हा , अनूप दूबे, दीपक गुप्ता , राकेश रंजन इत्यादि प्रदर्शनकारियों ने यातायात के साधन मुहैया न करवाने पर नाराजगी जताते हुए सरकार से देश के भविष्य बच्चों के लिए अधिक समय निकालने हेतु अधिक गंभीर प्रयास करने की मांग करते हुए मेट्रो का कार्य शुरू न होने पर और अधिक उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025