Greater Noida: गेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने मंगलवार को बैठक में किसानों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालयों के आदेशों से संबंधित अधिसूचनाओं के समस्त किसानों को 10 फीसदी विकसित आबादी भूखंड भी दिए जाने के प्रस्ताव पर बोर्ड ने सहमति दे दी है। अब इसे शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से अनुमोदन के उपरांत इसे लागू किया जाएगा। किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
किसान लंबे समय से कर रहे थे मांग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की तरफ से चेयरमैन मनोज कुमार सिंह के समक्ष इस प्रस्ताव को रखा गया, जिस पर चेयरमैन ने इसे तत्काल स्वीकार कर लिया। अब इस पर अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा। वहां से अप्रूवल के बाद किसानों को अधिग्रहित जमीन का 10 फीसदी (अधिकतम 2500 वर्ग मीटर) मिल सकेगा। इससे लंबे समय से किसानों की लंबित मांग पूरी हो जाएगी। पात्र किसानों को आरक्षण पत्र जारी किए जाएंगे। विकसित भूखंड का आवंटन शीघ्र भूमि अर्जित कर दिया जाएगा।
किसानों को देना होग शपथ पत्र
अगर किसी पात्र किसान ने अवैध कब्जा कर रखा है तो उसे स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटा लेने के बाद ही भूमि का आवंटन किया जाएगा। किसानों को शपथ पत्र देना होगा कि उनके पास आरक्षित या आवंटित भूखंड 2500 वर्ग मीटर से अधिक नहीं है। इस बाबत किसान की तरफ से अगर कोई याचिका या फिर विशेष अनुज्ञा अपील की गई है तो उसे वापस लिया जाएगा। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
वेंडिंग जोन में किसानों को 33 फीसदी आरक्षण
किसानों की दूसरी मांग पर प्राधिकरण बोर्ड ने आपसी सहमति से भूमि विक्रय करने वाले किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत परियोजना प्रभावित मानकर उन्हें भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुर्नव्यवस्थापन के हिसाब से उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 (नये भूमि अधिग्रहण कानून) के तहत लाभ दिए जाने पर सकारात्मक फैसले के लिए शासन के पास भेजने पर हरी झंडी दे दी है। किसानों की तीसरी मांग के रूप में प्राधिकरण बोर्ड ने वेंडिंग जोन में किसानों को 33 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा किसानों की ही मांग पर प्राधिकरण बोर्ड ने लीज बैक के 533 में से शासन से अनुमोदित 296 पात्र किसानों को लीज बैक करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। जल्द ही पात्र किसान लीज बैक करा सकेंगे। इन फैसलों से बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिल सकेगा।
Greater Noida: मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया। राशन पानी लेकर प्राधिकरण पर पहुंचे किसानों ने लिजबेक, आबादी निस्तारण, 10% भूखण्ड समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला समेत 55 गांवों के किसान शामिल हुए। किसान सभा ने 10 प्रतिशत प्लॉट एवं नए कानून को लागू करने के लिए पक्का मोर्चा लगाकर अनिशित कालीन धरना प्रदर्शन किया शुरू किया है। प्राधिकरण ने 10 प्रतिशत प्लॉट एवं नए कानून को लागू करने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है।
कार्यालय में आवाजाही हुई बंद
बता दें कि भारतीय किसान परिषद के बैनर तले धरनारत किसानों ने मंगलवार को पूरा प्राधिकरण घेर लिया। किसान सभी गेटों के सामने बैठ गए। ऐसे में कार्यालय में आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। आलम यह रहा कि अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर पाए। गिनती के कुछ कर्मचारी जो पहले ही अंदर चले गए थे, उनको गेट खोलकर बाहर निकाला गया। दिनभर प्राधिकरण का कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय का चक्कर भी लगाया।
हक लेकर ही खत्म होगा आंदोलन
किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि आंदोलन हक लेकर ही उठेगा। बीर सिंह नागर ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में 21 मुद्दे पर लिखित समझौता हुआ, जिसमें प्राधिकरण स्तर की मांगों पर कुछ काम हुआ है। बाकी पर तेज कार्यवाही को लेकर मांग है। महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा की लड़ाई आर पार की है, जीत कर है दम लेंगे। सुनील फौजी ने कहा की नया कानून को लागू कराकर ही दम लेंगे।
इन लोगों ने धरने को किया संबोधित
आज धरना प्रदर्शन को गजराज चेयरमैन, सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, इंदर प्रधान, कांग्रेस के नेता अजय चौधरी, यशपाल भाटी, सुशील प्रधान, नितिन प्रधान, नितिन चौहान, टीकम नागर, शिशंत भाटी, पप्पू ठेकेदार, इंद्रजीत भाटी, गाबरी मुखिया, निशांत रावल, यतेंद्र मैनेजर, प्रशांत भाटी, सुशील सुनपुरा, सुंदर भनौता, सुरेंद्र भाटी, मुकुल यादव, अंकित यादव, सतीश यादव, सुरेंद्र यादव, जोगिंद्री देवी, कमलेश, पूनम, प्रेमवती, जोगिंदर प्रधान, महेश प्रजापति, अशोक भाटी, भोजराज रावल, संदीप भाटी, तेजपाल रावल, दुष्यंत सैन, संदीप, सचिन एडवोकेट, पुष्पेंद्र त्यागी, अजयपाल भाटी, काले, निरंकार प्रधान, सुधीर रावल, मोहित भाटी ने संबोधित किया ।
गौतमबुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में डीएम को पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा. ये ज्ञापन जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने को लेकर सौंपा गया है. इसके साथ ही जिले की समस्याओं को लेकर भी एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया है.
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
जिले की समस्याओं को लेकर सौंपे गए ज्ञापन की मांगों में किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकार व 10% प्लॉट, बैकलीज , शिफ्टिंग शीघ्र दिए जाएं, जिले में NPCL एवं UPPCL(विद्युत विभाग) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं विद्युत चोरी के नाम पर किसानों पर अवैध चोरी के मुकदमे लिखा जा रहे हैं जो गलत है उनको तुरंत खत्म किया जाए, गांव में प्रधानी खत्म हो चुकी है तीनों प्राधिकरण गांव के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं प्राधिकरण द्वारा गांव का विकास करने की जिम्मेदारी लेने, क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल को नष्ट किया जा रहा है आवारा पशुओं को शीघ्र अति शीघ्र पकड़कर गौशाला में भेजे जाने, जिले में लग रही औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय बेरोजगार युवकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार की व्यवस्था कराने, जिले में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और संबंधित अधिकारियों द्वारा काफी चक्कर काटने के बाद भी नहीं बनाए जा रहे है. अगर बनाए भी जा रहे है तो उसमे भी महीनों लगते है जो गलत है, जिला गौतमबुद्ध नगर में लगभग 6-7 वर्षों से किसानों की जमीन का कोई सर्किल रेट नहीं बढ़ा है. इसके पीछे कानून 10% वृद्धि सर्किल रेट में होती रही है. इसलिए सरकार से अनुरोध है कि किसानों का सर्किल रेट शीघ्र अति शीघ्र बढ़ाने की कृपा करें. इन सभी मुद्दों के साथ धरना समाप्त किया गया.
मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अजीत अधाना, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर, जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर, तहसील अध्यक्ष जेवर अमित गौड़, तहसील अध्यक्ष सदर प्रदीप भाटी, तहसील अध्यक्ष दादरी भानु प्रकाश, प्रदेश सचिन, ठाकुर अशोक आनंद, दरोगा जी, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ लोकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गणेश भाटी, तहसील सचिव अजीत शर्मा, विकास गुर्जर, राजवीर मुखिया, महेश तंवर, अनिल बैसोया, कमल बैसोया, सुनील अम्बावत, हरमिन कश्यप, अरूण गौतम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025