देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूम और लू ने लोगों को झुलसने पर मजबूर कर दिया है। बीते दिन नजफगढ़ इलाके में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं, दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि दिल्ली में बीते 13 साल में सबसे गर्म दिन बनकर सामने आया और अभी तो गर्मी का सितम और भी बाकी है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
17 मई बीते 13 साल का सबसे गर्म दिन
गर्मी का सितम देशभर में है। लेकिन बीते दिन शुक्रवार को गर्मी के पारे ने ऐसी करवट ली, की रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। 17 मई बीते 13 साल का दिल्ली का सबसे गर्म दिन बन गया। तो वहीं आने वाले दो दिनों में दिल्ली के लोगों को और भी गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।
गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वालो 24 घंटों में तापमान ने एक डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की छलांग लगाने वाला है। अगले छह दिनों तक दिल्ली में लू लोगों को परेशान करती रहेगी। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार एवं रविवार को दिल्लीवासियों को लू के थपेड़े सहने होंगे। शनिवार को तापमान 44 और रविवार को 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही हवा की रफ्तार 10 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।
आईएमडी के जारी आंकड़ों की मानें, तो बीते दिन नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था। दिल्ली में मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री, पूसा और जाफरपुर में 45.9 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री रहा। साथ ही शनिवार के दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती है, जिसको देखते हुए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने या खुले में भारी काम करने से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका है। इसलिए दोपहर में धूप में निकलने से बचे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025