Greater Noida: अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। ताजा मामला ईकोटेक-वन थाना क्षेत्र का है। जहां एक स्कूटी सवार को एक अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पवन नाम के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ईकोटेक-वन थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
Greater Noida: रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार में शादी के जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया। बारात लेकर ससुराल जाने की बजाय दूल्हा श्मशान घाट पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे की तबीयत खराब हुई तो परिजन डॉक्टर के पास ले गए थे लेकिन बचा नहीं सके।
बुलंदशहर जाने वाली थी बारात
जानकारी अनुसार, मोहल्ला आजाद नगर निवासी रफीक खां के बेट रिजवान (24) की शादी बुलन्दशहर में तय हुई थी। रिजवान की बुधवार शाम को बारात जानी थी। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। घर में खुशी का माहौल था, लोग बारात जाने की तैयारी में थे।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
बताया जाता है तभी कुछ तबियत खराब होने के कारण बुधवार सुबह रिजवान दवा लेने एक डॉक्टर के पास ले गए थे। आरोप है कि जैसे ही चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन दिया तो रिजवान की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजन उसे बुलन्दशहर ले गए। गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बुलंदशहर से नोएडा लाते समय उसकी मौत हो गई। रिजवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और शादी का जश्न चीख पुकार में बदल गया। हालांकि इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। रबूपुरा पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई घटना की शिकायत नहीं मिली है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025