Greater Noida: बीटा टू थाना क्षेत्र से 4 दिन पहले दिनदहाड़े किडनैप हुए ढाबा संचालक के बेटे का शव बुलंदशहर में मिला है। जबकि पुलिस अपहरण नहीं होने की बात कह रही थी। ऐसे में खाकी की लापरवाही से एक बच्चे की जान चल गई। बताया जा रहा है अपहरण और हत्या के पीछे लेडी डॉन का हाथ है। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
सीसीटीवी फुटेज के बाद भी पुलिस अपराधियों को नहीं खोज पाई
बता दें कि व्यापारी कृष्ण शर्मा के बेटे 15 वर्षीय कुणाल का बुलंदशहर में शव नहर में मिला है। कुणाल का चार दिन पहले कार सवार बदमाशों ने एचछर मार्किट में ढाबे से बुलाकर अपहरण कर लिया था। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम का गठन किया था। साथ ही सीसीटीवी देखकर कहा था कि यह अपहरण नहीं है। कृष्ण शर्मा का आरोप है कि चार दिन तक पुलिस की हीला-हवाली करने के कारण उसके बेटे की जान गई है। बटे का शव मिलने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को हुआ था अपहरण
बता दें थाना बीटा-2 क्षेत्र में शिवा ढाबा के संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बुधवार को दोपहर में वह किसी काम से मार्केट गया था। जबकि उसका 15 वर्षीय बेटा ढाबे पर बैठा था। दोपहर बाद स्कोडा कार में सवार कुछ लोग ढाबे पर आए और बेटे को पास में बुलाया। आरोप है कि कार के पास जाते ही कार सवारों ने उनके बेटे को धक्का देकर गाड़ी में बैठा लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में एक युवती भी दिखाई दे रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लेडी डॉन का इसमें हाथ है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025