Noida: नोएडा के कोतवाली 20 क्षेत्र के सेक्टर 31 में एक वकील के बेटे ने शराब पीकर अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। चार युवकों ने कार की छत पर चढ़कर शराब की बोतल लेकर डांस किया और जब लोगों ने इसका विरोध किया तो धमकी दी। इन युवकों के हरकतों से परेशान सेक्टर वासियों ने इसकी शिकायत कोतवाली 20 से की। जिसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कार की छत पर चढ़कर शराब की बोतल ले कर डांस करने और उत्पात मचा रहे चार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
सेक्टरवासियों की शिकायत पर पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार
सेक्टर 31 के लोगों का कहना है की युवक आये दिन इसी प्रकार उत्पात मचाते हैं। विरोध करने पर वकील का बेटा अपने पिता की ऊंची पहुंच होने का रौब झाड़ता है. परेशान लोगों ने हिम्मत जुटाकर अधिवक्ता पुत्र के खिलाफ कोतवाली 20 पर दी लिखित शिकायत की। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पर सूचना प्राप्त हुई कि चार युवक द्वारा गाड़ी पर चढ़कर डांस करते हुए शोर शराबा कर रहे है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हर्ष पांडे, शिव गौतम, कासिम, आनंद गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएस की कार्रवाई की गई है। सियाज कार सीज किया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025