Noida: नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 18 लैपटॉप व 24 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके साथ ही 98 हजार रुपए नगद और तीन कार व दो बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी VOIP व TFN और स्मार्ट फोन के माध्यम से विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ठगी कर करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं।
सेक्टर 100 में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बुधवार को सी-234, सेक्टर-100 से विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गैंग के 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के लिए कॉलिंग करने का काम करते हैं। विदेशी नागरिकों के कम्प्यूटर पर फर्जी लिंक व ईमेल ब्लास्टिंग के माध्यम से एमेजोन व पे-पाल कंपनी की तरफ से एप्पल प्रोडक्ट के ऑर्डर कैंसिल होने पर रिफण्ड प्रोसेस करने के लिए टेक सपोर्ट हेतु एक फर्जी हेल्प लाइन नम्बर भी प्रदर्शित कर देते हैं। जिससे उपभोक्ता परेशान होकर हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करता है।
सिस्टम का एक्सेस लेकर वसूलते थे पैसे
इसके बाद विदेशी नागरिकों के सिस्टम से रिफण्ड प्रोसेस करने के नाम पर उनके सिस्टम का कंट्रोल, एैनीडेस्क आदि एप्लीकेशन में ले लेते है। जिससे विदेशी नागरिक के कई निजी जानकारी के साथ बैंक खातो का विवरण प्राप्त हो जाता है। उपभोक्ता के बैंक बैलेंस को देखते हुये उससे से रिफण्ड प्रोसेस करने के नाम पर चार्ज के लिए अलग-अलग धनराशि हजारों डॉलरो के गिफ्ट कूपन/क्रिप्टो करेंसी के रुप प्राप्त की जाती है। जो बाद में कैश करवा लेते हैं। फिर वह पैसा हम लोग आपस में बांट लेते हैं।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
1.विनीत निवासी गाँव लारटाउन थाना सलेमपुर जिला देवरिया।
2.पीयुष कुमार मौर्य (22) निवासी टी 86, नीयर गुप्ता मैडिकल सराय कालेखाँ दिल्ली मूलपता उज्जवल बरेली ।
3.अमित कुमार (29) निवासी नीयर निकेतन स्कूल, छज्जानगर कालोनी , सेहतपुर पल्ला फरीदाबाद।
4.वाडेपन निवासी 8/9 कृष्णा अपार्टमेंट , बसंत कुंज दिल्ली।
5.संजू ग्वाला (25) निवासी फाटापुकर जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
6.प्रगित दास (24) निवासी जघनकारपुर पंश्चिम बंगाल।
7.राघव देवरा निवासी राजनिवास रेजीडेंसी सरोजनी नायडू मार्ग, इलाहबाद।
8.रोहित कुमार (27) निवासी रामपुर पूर्णिया, बिहार।
9.हिमांशु कुमार (23) निवासी न्यु हरि एवेन्यू खरड़ चण्डीगढ़।
10.इब्राहम अहमद (23) निवासी 9 सराय कालेखाँ नियर गुप्ता मेडिकल, नई दिल्ली।
11.सिद्धार्थ डिगरा (32) निवासी डी 112 झिलमिल कालोनी ईस्ट दिल्ली यमुनापार।
12.कुशाल गुप्ता (32) निवासी ए 118 मंगल बाजार रोड लक्ष्मीनगर, दिल्ली।
13.रितेश मिश्रा (27) निवासी नियर पीएचसी स्टेशन रोड उखड़ा वर्धमान, प.बंगाल।
14.रितिक राय (24) निवासी फाटापुकुर जलपाईईगुड़ी, प.बंगाल।
15.विशाल प्रसाद (24) निवासी डागापुर सिलीगुड़ी, प.बंगाल।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025