लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके हैं। पीएम मोदी ने आज सहारनपुर के बाद गाजियाबाद में रोड शो किया है जिसमें बीजेपी समर्थकों का सैलाब देखने को मिला रहा। वहीं पीएम मोदी का यह रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर का रहा। माना जा रहा है कि इस रोड शो के जरिए पीएम मोदी पश्चिमी यूपी के वोटर्स को साधने का प्रयास करेंगे। गाजियाबाद में रोड शो के दौरान पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मौजूदा सांसद रिटायर्ट जनरल वीके सिंह और गाजियाबाद लोकसभा सीट से इस बार बीजेपी के प्रत्याशी और विधायक अतुल गर्ग भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी के रोड शो से मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह
इस रोड शो की खास बात यह रही है कि पीएम मोदी के रोड शो को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। सड़क पर भारी संख्या में लोगों ने एक जगह पर एकत्रित होकर पीएम मोदी के रोड शो के समर्थन में नारेबाजी की, जो कि बीजेपी के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।
रोड शो के दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ देखने
गौरतलब है कि पीएम मोदी के गाजियाबाद में रोड शो के दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए मशक्कत करते भी दिखे, वहीं सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में मोदी-मोदी के नारे लगाए। वहीं हर पचास मीटर पर स्वागत के लिए मंच बनाया गया। बता दें कि गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान समर्थकों द्वारा जय श्रीराम से लेकर वन्दे मातरम तक के नारे लगे। 1400 मीटर के रोड शो में 36 जगह मोदी-योगी पर पुष्प वर्षा की गई। रोड शो में पीएम मोदी के साथ सजी हुई जीप पर सीएम योगी, भूपेंद्र चौधरी, सांसद वीके सिंह और उम्मीदवार अतुल गर्ग मौजूद रहे।
बीजेपी ने विधायक अतुल गर्ग को उतारा है मैदान में
आपको बता दें कि प्रत्याशियों के एलान से पहले ही इस बार मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह ने कह दिया था कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। इसके बाद बीजेपी ने गाजियाबाद के एक स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025