Ayodhya: राम मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामलला का दर्शन पाने के लिए रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। दर्शन के लिए सुबह से जमा होने वाले तमाम श्रद्धालु सांस फूलने से परेशान हो रहे हैं, जो श्रीराम अस्पताल पहुंच रहे हैं। ओपीडी में ही श्रद्धालुओं को प्राथमिक इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं मंगलवार को अनियंत्रित भीड़ की वजह से बीमार और घायल हुए श्रद्धालुओं बिहार से आई महिला की मौत हो गई। एक श्रद्धालु को राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शननगर से बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के लिए रेफर किया गया है। वहीं दो मरीजों के आग्रह पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और दो अभी भर्ती हैं।
वीआईपी मेहमानों को एक सप्ताह पूर्व सूचित करना होगा
वहीं, सीएम योगी ने बढ़ती भीड़ को लेकर कहा है कि रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके दृष्टिगत वीआईपी मेहमानों को अयोध्या आगमन का कार्यक्रम बनाने से एक सप्ताह पूर्व स्थानीय प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास या राज्य सरकार को सूचित करना हितकर होगा।
दर्शनार्थी कतारबद्ध खड़े हों
सीएम ने हिदायत दी कि अयोध्या में राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और जन्मभूमि पथ पर दर्शनार्थी कतारबद्ध खड़े हों। कहीं भीड़ न लगे और कतार चलायमान रहे। बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं का विशेष ध्यान दिया जाए।दर्शनार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रमुख पथों पर धीमी आवाज में राम भजन बजने चाहिए। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था कराने तथा दिव्यांग या अत्यंत वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर के प्रबंध भी करने का निर्देश दिया। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था कराने के लिए कहा.
Ayodhya: श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने एक दिन में दान का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश भर के प्रमुख मंदिरों में रोज चढ़ने वाले चढ़ावे और दान के औसत से राम मंदिर को केवल प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिले दान की तुलना करें, तो यह सबसे ज्यादा है। केवल 22 जनवरी को तीन करोड़ 17 लाख से अधिक की राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान में प्राप्त हुई। हालांकि, किसी सेलेब्रिटी व उद्यमी के समर्पण राशि का ब्योरा कार्यालय के पास नहीं है।
ऑनलाइन भी किया दान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की तिथि पर देश-दुनिया से राम भक्तों ने ऑनलाइन दान भी किया है। पहले रोज चार लाख तक की धनराशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय में जमा हो रही थी। यह ऑनलाइन भेजी गई राशि के अतिरिक्त थी। 23 को यह राशि दस लाख तक पहुंच गई।
बिना विश्राम अनवरत 18 घंटे दर्शन देते रहे बालक राम
बुधवार को नवीन विग्रह की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने कठिन जतन किए तो रामलला ने भी उनके लिए तप करने में कसर नहीं छोड़ी। भक्त और भगवान के इस स्नेहमयी योगदान की सुखद परिणति सामने आई। सुबह से रात तक बिना किसी विघ्न व दुश्वारी के सुगम दर्शन होते रहे। ठिठुरती ठंड में पांच वर्ष के 'बालक राम' अनवरत 18 घंटे बिना विश्राम भक्तों को दर्शन देते रहे। अपने नव्य मंदिर में विराजने के तीसरे दिन सबके आराध्य तड़के चार बजे निद्रा से जागे तो फिर रात 10 बजे के बाद ही शयन के लिए प्रस्थान किया। आरती व भोग के दौरान भी नृत्य, रंग और गूढ़ मंडप में मौजूद दर्शनार्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
ट्रेनों के लिए खुला अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें हुईं बहाल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अयोध्या रूट की कई ट्रेनें बंद कर दी गईं थीं, वह आज से बहाल हो जाएंगी। अयोध्या रूट की निरस्त चल रहीं छह ट्रेनें बृहस्पतिवार से बहाल हो जाएंगी। वहीं बदले रास्ते से चलाई जा रहीं अयोध्या रूट की 30 ट्रेनें भी अपने तय मार्ग पर लौट आएंगी। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस कार्यों के कारण निरस्त व बदले रूट से चलाई जा रही थीं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025