Noida: पावन महीने सावन का शुभारंभ हो गया है। सावन के पहले दिन सोमवार होने से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किए। नोएडा की विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। नोएडा में सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात है। मंदिरो में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के सीनियर अधिकारी खुद जायजा ले रहे हैं।
मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात
मंदिरों में अव्यवस्था न फैले इसलिए मंदिरों के आस पास सुरक्षा में भारी पुलिस बल को तैनात गया है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने भी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सावन महीने का शुभारंभ हो गया है। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन मंदिरों पर अधिक भीड़ होने की उम्मीद थी, वहां पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025