Noida: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं, दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, फेस 1 थाना पुलिस की चेकिंग कर रही थी। तभी कुछ लोग संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी कि राइफल औ कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
Noida: नोएडा पुलिस ने कारों से चोरी करने वाले गैंग के सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश को गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में ठक-ठक गैंग के दो आरोपी
एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि कारों के सीशे तोड़कर चोरी करने वाले ठक-ठक गैंग के सदस्यों के साथ सेक्टर 113 थाना पुलिस की थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से अमन नाम का बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, एक बदमाश को कांबिंग के दौरान अरेस्ट किया गया है।
कारों को बनाते थे अपना निशाना
पकड़े गए दोनों बदमाशो के कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, तमंचा, चाकू व चोरी की बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने नोएडा एनसीआर क्षेत्र में कारों के कांच तोड़कर चोरी की घटनाओं को दे रहे थे। दो दिन पहले भी सेक्टर 117 में ठक-ठक गैंग ने कारों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
इसे भी पढ़ें- Noida में हैं तो हो जाएं सावधान! ऐसे कार छोड़े तो लुट जाएंगे
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025