Noida: नोएडा में आरजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। सेक्टर 163 मोहियापुर गांव के श्मशान घाट में बने मंदिर की मूर्ति रात के अंधेरे में तोड़ दी गई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विरोध जताया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर बनवाया था श्मशान घाट और रखी थी मूर्ति
बता दें कि 17 सितंबर को महियापुर गांव के निवासियों ने आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा करके श्मशान घाट का निर्माण कराया था। इसके साथ ही भगवान भोले की मूर्ति स्थापित की थी। जिसको जितेंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी गुलावली और कुछ अज्ञात लोगों ने रात को भोले शंकर की मूर्ति और टीन शेड को तोड़ दिया है। जिसके कारण मोहियापुर के लोगों में आक्रोश है, इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है।
3 थानों की पुलिस और पीएसी तैनात
सूचना मिलते ही मौके पर तीन थानों की पुलिस PAC और एसीपी मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। वरना एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं, पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
दो गांव के लोगों में चल रहा है विवाद
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहियापुर में नोएडा प्राधिकरण द्वारा शमशान घाट के लिये भूमि आवंटित की गई थी। जिस पर मोहियापुर के लोग शमशान घाट बनाना चाह रहे थे। जिसको लेकर ग्राम याकूतपुर व गुलावली के निवासियों मे पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसके संबंध मे स्थानीय पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी।
बिना अनुमति के रखी गई थी मूर्ति
शमशान घाट पर 2/3 दिन पूर्व ही बिना अनुमति के मूर्ति रखी गई थी। 20 नवंबर रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शमशान घाट में मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। दोनों पक्ष एक ही धर्म से संबंधित हैं। मूर्ति तोड़ने वालों की पहचान हो गई है। तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, शांति व्यवस्था स्थापित है।
इसे भी पढ़ें-नोएडा में इस सोसाइटी के मंदिर में मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ विवाद
इसे भी पढ़ें-शराबियों ने नागेश्वर शिव मंदिर में मचाया उत्पात, भगवान की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर वस्त्रों को जलाया
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025