भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता में आज ज़िला इकाई की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इसमें मुख्य वक्ता जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।
पार्टी सामग्री का घर-घर किया जाएगा वितरण
इस दौरान मुख्य वक्ता जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता कहा "कि कल 6 अप्रैल को सभी बूथों पर पार्टी स्थापना दिवस मनाते हुए सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर बैठक कर, भाजपा ध्वज बूथ अध्यक्ष अपने घरों पर लगायेंगे और पार्टी सामग्री का वितरण बूथों पर घर-घर जाकर करेंगे। बूथों पर नमों एप पर माइक्रो डोनेसन 5 रुपए 10 ,20, 50 लोगों को माइक्रो डोनेशन कराना है। सभी लोगों से सामाजिक समीकरण करते हुए सभी समाज के लोगों को जोड़ना है। महिला मोर्चा मंडल स्तर पर सम्मेलन होंगे।"
10 से 12 अप्रैल तक शक्ति केन्द्र सम्मेलन होगा
वहीं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा "कि 10,11,12 अप्रैल को शक्ति केन्द्र सम्मेलन होगा। इसमें 148 शक्ति केन्द्रों पर पन्ना प्रमुख और पार्टी संगठन के जनप्रितिनिधि बैठक करेंगे। चुनाव की एक बड़ी कड़ी बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख है। हम सभी को वोट प्रतिशत बढ़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी को जिताना है। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी की ऐतिहासिक रूप विजयी होंगे।"
बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, पवन रावल, सतेंद्र नागर, पवन नागर, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, राकेश राणा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जगभूषण गर्ग, रवि जिन्दल, राहुल पंडित, अर्पित तिवारी, रजनी तोमर, इन्द्र नागर, विजय रावल, अजीत मुखिया, जितेन्द्र भाटी, डॉक्टर संगीता रावल, आदि दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025