प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर में दिए संपत्ति के सर्वे व वितरण संबंधी बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया और कार्रव की मांग की है। कांग्रेस ने आयोग से 140 पेज में 17 शिकायतें की हैं। इसमें सूरत से भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने पर आयोग से चुनाव निरस्त करने की भी मांग की। उधर, चुनाव आयोग ने राजस्थान में पीएम मोदी के भाषण पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
मंगलसूत्र और अल्पसंख्यकों को लेकर दिए गए बयान पर जताई नाराजगी
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने उम्मीद जताई है कि आयोग उनकी शिकायत पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती, आयोग को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द है, सत्तारूढ़ दल केवल धर्म की बात करता है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान में अल्पसंख्यकों को लेकर बयान दिया, उन्होंने मंगलसूत्र का प्रयोग किया, जो कि साफ तौर पर बताता है कि उनका मुखौटा केवल धार्मिक है।
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान में दिए गए भाषण के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आयोग से 140 पेज में 17 शिकायतें की हैं। इनमें पीएम मोदी के भाषण को भी मुद्दा बनाया गया है।
140 पेज में की है शिकायत
गौरतलब है कि कांग्रेस और मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी (माकपा) ने पीएम के बयान को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। जिसमें पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति को मुस्लिमों को बांट देगी। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, पीएम के बयान को लेकर दर्ज शिकायतों पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आयोग से 140 पेज में 17 शिकायतें की हैं।
प्रधानमंत्री पर ठोस कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। पार्टी ने तर्क दिया है कि पीएम मोदी के विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण बयान देकर आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी और 15 अन्य विषयों पर शिकायतें कीं। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और गुरदीप सप्पल शामिल थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025