Noida: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तापमान तेजी से गिरा है। शुक्रवार को ठंड ने लोगों को जकड़ लिया। दो दिन पहले तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित पूरे दिल्ली एनसीआर में ठंड केवल सुबह और शाम ही पड़ रही थी। लेकिन शुक्रवार को दिन से धूप गायब हो गई। कोहरे के साथ तापमान भी तेजी से गिरा है। शुक्रवार को पूरे दिन गलन के साथ ठंड रही है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 5- 7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ठीकठाक गिरावट हो सकती है।
''अभी और बढ़ेगी ठंड''
मौसम विभाग की माने तो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के अवशेष का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही सतही स्तर पर हवा की दिशा पछुआ उत्तरी-पश्चिमी हो जाने से ठंडक बढ़ी है। जिसके चलते 31 दिसंबर तक ठंड और तेजी से बढ़ेगी। गलन के साथ शीतलहर भी चलने की संभावना है।
Noida: पिछले एक हफ्ते में दिल्ली एनसीआर में ठंड ने करवट ली है। अब ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। ज्यादा ठंड और कोहरे के चलते गौतमबुद्ध नगर में स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 6 जनवरी तक के लिए छुट्टी के आदेश दिए हैं। इससे पहले जिले के कक्षा 12वीं तक के स्कूल में 29 व 30 दिसंबर तक छुट्टी के आदेश दिये थे।
दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। सिर्फ नोएडा, ग्रेटर नोएडा या फिर दिल्ली एनसीआर में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सर्दी का यही हाल है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। परिषदीय स्कूलों में पहले से ही 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है। परिषदीय स्कूल 15 जनवरी से नियमित तौर पर खोले जाएंगे।
Lucknow: यूपी में बारिश के बाद सर्दी का असर और बढ़ गया है। शीतलहर की वजह से लोगों को अब अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज कोहरे का अनुमान जताया गया है। मुजफ्फरनगर में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई, यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री तक पहुंच गया है।
बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 7 जनवरी को थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार को मौसम शुष्क ही रहेगा हालांकि कोहरा फ़िलहाल ख़त्म होने के मूड में नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा हैं, जिसका असर 8 जनवरी को दिखाई देगा। 9 जनवरी को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कोहरे का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसम शुष्क ही रहेगा।
प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, रामपुर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, बदायूं, बरेली,पीलीभीत, कांशीराम नगर, एटा, फ़िरोज़ाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, फरुर्खाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, औरैया, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, फ़तेहपुर, बाँदा, कौशांबी, चित्रकूट में कोहरा छाए रहने के अलर्ट है। इसके अलावा बाराबंकी, रायबरेली, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्दार्थनगर, बस्ती, गोंडा, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आज़मगढ़, ग़ाज़ीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्दार्थनगर, अयोध्या में कोहरा छाया रहेगा और मिर्ज़ापुर, चंदौली और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें होने की संभावना जताई गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025