मुख्यमंत्री योगी आदित्यान की नोएडा आने की संभावना है। इसको लेकर काम भी तेज कर दिया गया है। सेक्टर 21A स्थित नोएडा स्टेडियम की सौंदर्यीकरण का काम भी तेज हो गया है। संभावना है कि नोएडा स्टेडियम में ही सीएम 25 जून को सीएम जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, हालांकि सीएम के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पर्थला ब्रिज का करेंगे लोकार्पण
नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला पर्थला ब्रिज बनकर तैयार है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर्थला ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। ब्रिज के खुलने से रोजाना हजारों लोगों इसका फायदा मिलने वाला है।
500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
नोएडा-ग्रेटर नोएडा को करोड़ों रुपये के विकास की सौगात मिलने जा रही है। सीएम योगी करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ 25 जून यानि रविवार को नोएडा आ रहे हैं। सीएम योगी यहां पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम का जनसभा कार्यक्रम सेक्टर-21A में होना है। यहां पर सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम से पहले नोएडा अथॉरिटी, जिला प्रशासन और बीजेपी की जिला इकाई तैयारी में जुट गई है। जनसभा को सफल बनाने के लिए खुद, सांसद महेश शर्मा, विधायक और जनप्रतिनिधि जुट गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक सीएम के कार्यक्रम में 20 हजार लोग पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पिछले एक हफ्ते से जिला इकाई पदाधिकारियों के साथ बैठक जारी है।
BJP की समीक्षा बैठक
सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए बीजेपी ने समीक्षा बैठक की। यह बैठक विद्युत गेस्ट हाउस सेक्टर-38 में रही। हां प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र सिसोदिया ने सभी जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और जनप्रतिनिधियों से तैयारी का जायजा लिया। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सभी आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बात की गई।
नोएडा: सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को (25 जून) को गौतमबुद्ध नगर आ रहे हैं। सीएम 8 घंटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। यहां पर करीब 1750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
10:30 बजे नोएडा पहुंचेंगे CM
सीएम ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 10:30 बजे नोएडा पहुंचेंगे। जहां पर सांसद, विधायक, पुलिस कमिश्नर और डीएम उनका स्वागत करेंगे। सीएम का स्वागत शिल्पहाट पर होगा। इसे लेकर शिल्पहाट पर तैयारियां तेज कर दी गई है। वहां से सीएम नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम नोएडा और ग्रेनो में चल रहे विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान सीएम करीब 1750 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें पर्थल ब्रिज और पिंक बूथ भी शामिल है। साथ ही सेक्टर-6 स्थित रामनाथ गोयंका मार्ग का भी उद्घाटन करेंगे।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक
गौतम बुद्ध युनिवर्सिटी में सीएम योगी आदित्यनाथ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सांसद, तीनों विधायक, पुलिस कमिश्नर, डीएम माौजूद रहेंगे। यहीं से सीएम करीब 6:30 हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, वहां से सीधे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर जिले के दौरे पर हैं। सीएम का जनसभा कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर-21A स्टेडियम में है। यहां पर सीएम ने गौतमबुद्ध नगर वासियों के लिए 1718 करोड़ रुपये परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इन नेताओं ने भी शिरकत
इस मौके पर सत्येंद्र सिसोदिया, नंद गोपाल नंदी, जसवंत सैनी, डॉ महेश शर्मा, पकंज सिंह, तेजपाल नागर, लक्ष्मी राज सिंह, नरेंद्र भाटी, डॉ चंद्रमोहन जैसे बीजेपी के दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025