लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का चुनाव शेष है। सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी पार्टी दोनों ही जी-जान लगाकर रैलियां कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में जनता को संबोधित किया। यहां भीषण गर्मी में उमड़े जन-सैलाब को देखकर सीएम योगी काफी खुश हुए। उन्होंने लोगों का प्यार देख कहा कि कुशीनगर में एक घंटा और रहने की इच्छा है, लेकिन अभी और कार्यक्रम भी करने है। कुशीनगर की रैली में सीएम योगी ने क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं....
‘जब लगता है 400 पार का नारा, सपा को आने लगता है चक्कर’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अभिवादन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पूरे देश के अंदर नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। 400 पार का जब नारा लगता है तो सपा को चक्कर आने लगता है। सपा तो कभी 400 सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं सकती, केवल 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसमें भी 4 सीट उनके परिवार के लोगों का है’।
‘परलोक भी जायेंगे तो बताएंगे हमने राम मंदिर का निर्माण कर लिया’
सीएम योगी ने साल 2019 के बीजेपी के राम मंदिर के वादे को याद दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘2019 तक नारा लगता रहा राम लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। राम मंदिर के निर्माण में सपा, बसपा कांग्रेस सब बाधा बनते थे। केंद्र में मोदी जी प्रधानमंत्री बने, प्रदेश में मुझे मौका मिला, एक झटके में मंदिर तैयार हो गया। जिन्होंने कमल चुनाव चिन्ह पर वोट दिया है खुल कर कहें, मंदिर हमने बनाया है। लोक को तो ठीक कर ही रहे हैं परलोक में भी जाएंगे, तो बताएंगे कि हमने प्रभु राम जी के मंदिर का निर्माण कर लिया है। आज एक नया भारत बन रहा है। दुनिया के अंदर सम्मान बढ़ा है, आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हुआ है’।
‘हम तालिबानी शासन को लागू नहीं होने देंगे’
सीएम योगी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि ‘मेडिकल कॉलेज पहले एक सपना था, आज एक हकीकत है। कुशीनगर इंटरनेशन टूरिज्म का एक नया स्पॉट बन कर उभरा है। एक तरफ मोदी जी ने कायाकल्प किया, दूसरी तरफ आपका आशीर्वाद यूपी में प्राप्त हुआ। पडरौना में डोल मेला लगता था, जन्माष्टमी आती थी, सपा वाले रोक लगा देते थे। पडरौना वासी डोल मेला लगाते थे, तो उन्हें सपा वाले जेल में डलवा देते थे। हाटा में दंगा होता था। आज कोई दंगा कर पाएगा, गो कसी कर पाएगा। अगर करेगा तो उसका खामियाजा भुगतेगा, क्योंकि गलती की कीमत जहन्नुम होता है। भगवान बुद्ध के नाम पर एक कृषि विश्व विद्यालय की आधार शिला रखी है, ये नए उत्तर प्रदेश का नया कुशीनगर जनपद है’।
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि ‘एक तरह विकास के लिए समर्पित भाजपा की सरकार, दूसरी तरफ बांटों और राज करो के लिए कुख्यात सपा कांग्रेस के लोग। ये देश के विभाग की आधार तैयार कर रहे हैं मुस्लिम आरक्षण की वकालत कर के कह रहे हैं पर्सनल लॉ लागू करेंगे। पर्सनल लॉ मतलब तालिबानी शासन, हम तालिबानी शासन को लागू नहीं होने देंगे। भारत की व्यवस्था बाबा साहब की कानून से चलेगी किसी शरियत के कानून से नहीं। एक मुसलमान कहता है मैं गौ खाऊंगा, वहां एक हिन्दू अड़ जाता है, गौ हमारी माता है जन्म जन्म का नाता है। आपके वोट ने परिवर्तन किया है मोदी जी को पीएम बनाया है’।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025