Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्यवाही के विरोध में दो किसान नेताओं ने अपने ऊपर छिड़का तेल आग लगाने का प्रयास किया। जिससे आसपास मचा हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने किसी तरह मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिस किसानों के बीच नोंकझोक भी हुई।
पुलिस और किसानों में जमकर हुई नोकझोंक
पुलिया के पास ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा कासना पुलिया के पास एमआरएफ का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य को रूकवाने के लिये मिलक लच्छी निवासी अक्षित शर्मा निवासी और बुलंदशहर निवासी हिमांशु वशिष्ठ इस कार्य को रूकवाने का प्रयास किया गया। अथॉरिटी के कर्मचारियों द्वारा इन्हे समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन ये लोग नहीं माने व इनके द्वारा अपने उपर तेल छिड़क लिया गया। स्थानीय पुलिस व अथॉरिटी कर्मचारियों द्वारा इनको हटाया गया।
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर केस दर्ज
अंत शर्मा और हिमांशु की उक्त स्थान पर न कोई जमीन अधिग्रहित की गयी है न ही किसी सोसायटी में इनका निवास है। ये साजिश के तहत यहां आये थे, राजकीय कार्य रूकवाने की कोशिश की गयी है। इनका ज्ञापन ले लिया गया है। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी काम में बांधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था स्थापित है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025